हिंदी बाइबिल अध्ययन

उद्धरण- 2

सताव हमेशा से ही एक पवित्र जीवन जीने वाले का भाग रहा है।

– रे कम्फर्ट

 

धन्य है परमेश्वर !

हमारी विपदाएं तो बस कुछ समय की ही है पर हमारी सुरक्षा अनंत काल की है।

– चार्ल्स स्पर्जन

 

वास्तविक मसीही एक ऐसा व्यक्ति होता है जो हर किसी से प्रशंसा नहीं पाता।

– डी. एम. लल्योड जोन्स

अगर आप ‘ आत्मा के चलाए’ परमेश्वर के वचन का उल्लंघन करते हो, तो जिस आत्मा के आप आधीन हो वो पवित्र आत्मा नहीं है।

– जेथन एडवर्ड्स

 

हर आपदा हमें सांसारिक आनंद की अनिश्चितता और अस्थिरता सिखाती है, फिर भी हम कितना अधिक अपने हृदय को उन चीजों पर लगाने की मूर्खता करते हैं।

– जॉन ओवन

 

अग्निमय परीक्षाएँ खरे सोने जैसा  मसीही बनाती है।

– चार्ल्स स्पूर्जन

क्लेश या परीक्षाएँ इसलिए आती हैं ताकि हम सोचने पर मज़बूर हों , सांसारिकता से छूट जाएँ,  पवित्र शास्त्र की ओर लौटें और अपने घुटनों पर आ जाएँ।

– जे. सी. राइल

 

जब तक पाप कड़वा नहीं लगेगा, मसीह मीठा नहीं लगेगा।

– थॉमस वॉटसन

 

पाप का मतलब है कि हमारा जीवन अभिलाषाओं से संचालित है ना कि सच्चाई से।

– डी. एम. लॉयड जोन्स

 

यदि आप ऐसे  लोगों के साथ संगति रखते हैं जो सच का इंकार करते हैं, तो आप यह दर्शाते हैं कि सच कोई महत्व नहीं रखता।

– डी. एम. लॉयड जोन्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *