Reformed baptist church in jaipur

About

हम लोग एक ऐसा समूह है जो मसीही जगत को फिर से बाइबल की और लौटने के लिए प्रतिबद्द हैं, क्योंकि आज के समय में मसीही लोग या तो बाइबल में नहीं पाई जाने वाली परम्पराओं या नए-नए अनुभवों और नई-नई  मानव-केंद्रित शिक्षाओं के पीछे  चल रहें हैं. हम मानते हैं की बाइबल की खरी शिक्षा के द्वारा ही उद्धार और पवित्रीकरण हो सकता है और बाइबल की खरी शिक्षा के द्वारा ही हम परमेश्वर को ग्रहणयोग्य आराधना कर सकते हैं. आत्मिक जाग्रति भी तभी आ सकती है जब हम निडर होकर बाइबल की खरी और बुरी लगने वाली शिक्षाएं दें. आज अधिकतर चर्च गुनगुने हैं और प्रभु यीशु मसीह उन्हें अपने मुँह में से उगलने वाला है. यदि आप बाइबल को ध्यान से पड़े तो पाएंगे की  पुराने नियम के भविष्यवक्ता, यहुन्ना बपतिस्मा देने वाला, प्रभु यीशु मसीह, पौलुस और पतरस जब प्रचार करते थे तो दो में से एक चीज़ होती थी: या तो लोग पश्चाताप कर लेते थे या इन प्रचारकों को विरोध, बहिष्कार, पत्थर, कारागार, सताव, मृत्यु आदि मिलती थी. लेकिन आज के प्रचार सुन कर लोग ना तो पश्चाताप करते हैं नाहीं चर्च छोड़ के जातें हैं. इसी लिए हम आज के मसीही जगत को वचन की और लौटा ले जाने के लिए प्रयास कर रहें हैं. हमारा आदर्श वाक्य है: बाइबल की और लौटो (Motto: Back to Bible)

इस वेबसाइट के द्वारा हम आपको बाइबल की परमेश्वर-केंद्रित सच्ची, खरी, शरीर को अच्छी ना लगने वाली, नकली विश्वासियों को गुस्सा दिलाने वाली गहन शिक्षाएं देने के लिए प्रयासरत हैं. आप हम से निम्नांकित तरीकों से लाभान्वित हो सकते हैं:

1. हिंदी और अंग्रेजी में लिखे बाइबल अध्ययन ब्लॉग पड़के. 

2. बाइबल या जीवन से सम्बंधित कोई भी प्रश्न बेहिचक पूछ कर.

3. हमारी मुफ्त बाइबल अध्ययन कक्षाओं/सम्मेलनों/शिविरों में सम्मिलित होके.

4. हमसे सेवा (ministry) के लिए मुफ्त और अनौपचारिक, पर सच्चा और गहरा प्रक्षिक्षण लेके. 

5. विवाह सम्बन्धी कक्षाएं लेके या ऑनलाइन परामर्श लेके.  

6. किशोरावस्था (teenage)) या जवानी (youth) में आने वाले संघर्ष के विषय में बेहिचक परामर्श लेके. 

7. बच्चों के पालन पोषण (parenting) और परिवार से सम्बंधित परामर्श लेके. 

8. अपने चर्च में doctrine या किसी भी पुस्तक के ऊपर बाइबल अध्ययन आयोजित  करवाके. 

9. अपने चर्च में युथ कैंप आयोजित करवाके.

10. हमारी निशुल्क मॅट्रिमोनी (free Christian matrimony) के द्वारा अपने लिए सुयोग्य वर ढूँढ़के.

(हमारे बारें में और जानने के लिए हमारा विश्वास वक्तव्य (statement of faith) पड़ें और संपर्क करें.